हमारी साईट पर पधारने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद | यदि आपके पास कोई सुझाव हो तो हमे जरुर बताये |

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

BHAGYA CHAMKANE KE UPAAY

जब भाग्य न दे साथ, करें यह टोटका
कभी-कभी न चाहते हुए भी जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। भाग्य साथ ही नहीं देता है, बल्कि दुर्भाग्य निरन्तर पीछा करता रहता है। दुर्भाग्य से बचने के लिए या दुर्भाग्य नाश के लिए यहां एक अनुभूत टोटका बता रहे हैं। इसका बिना शंका के मन से पूर्ण आस्था के साथ करने से दुर्भाग्य का नाश होकर सौभाग्य वृद्धि होती है।

जब भाग्य न दे साथ, करें यह टोटका


टोटका
 
सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले इस टोटके को करना है। एक रोटी लें। इस रोटी को अपने ऊपर से 31 बार ऊवार लें। प्रत्येक बार वारते समय इस मन्त्र का उच्चारण भी करें।
 
ऊँ दुभाग्यनाशिनी दुं दुर्गाय नम:

बाद में रोटी को कुत्ते को खिला दें अथवा बहते पानी में बहा दें।
यह अद्भुत प्रयोग है। इसके बाद आप देखेंगे कि किस्मत के दरवाजे आपके लिए खुल गए हैं। बिना शंका के इस प्रयोग को मन से करने से शीघ्र लाभ होता है।
 
(2) कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जितनी भी मेहनत करें लेकिन उन्हें उसका फल नहीं मिलता। वे हमेशा पैसों की तंगी में ही जीते हैं। पैसा आता भी है तो तुरंत समाप्त हो जाता है। उनके घर में बरकत नहीं होती। ऐसे लोग हमेशा यही सोचते हैं किसी तरह से भी उसके घर की बरकत आ जाए और गरीबी दूर हो जाए। यदि आपके घर में भी बरकत नहीं है तो नीचे लिखे तांत्रिक प्रयोग को करने से आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।
उपाय


सात कौडिय़ां व एक लघु शंख को मसूर की दाल की ढेरी पर स्थापित कर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके आसन पर बैठ जाएं। अब मूंगे की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। पांच माला जप होने पर इस सामग्री को किसी ऐसे स्थान पर जाकर गाढ़ दें जहां कोई आता-जाता न हो। आपकी गरीबी भी वहीं दफन हो जाएगी और आपके घर में बरकत होने लगेगी।
मंत्र-                 ऊँ गं गणपतये नम:

कोई टिप्पणी नहीं:

Bhagat Ki Bhagtai eBook Download | Sharir Me Devi Devta Pitru Ki Swari/Chaawa Aana

  भगत की भग्ताई: देवी-देवताओं की सवारी और भगतों की विडंबना   शरीर में देवी देवता सवार होना || क्या भूत प्रेत सच में है|Possession Syndro...