हमारी साईट पर पधारने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद | यदि आपके पास कोई सुझाव हो तो हमे जरुर बताये |

बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

Dhanteras Mahurat 2021 | धनतेरस 2021 मुहूर्त

धनतेरस 2021 मुहूर्त Download धनतेरस और दीपावली पूजन विधि pdf

धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली त्योहार की शुरुआत हो जाती है, हिंदू पंचाग के अनुसार यह हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर धन्वंतरि देव का अवतरण हुआ था और इस दिन धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है।

 

Dhanteras Mahurat 2021 | धनतेरस 2021 मुहूर्त

धनतेरस का महत्व

माना जाता है कि जब धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे तब उनके हाथों में अमृत से भरा कलश मौजूद था। इसीलिए इस दिन धन्वंतरि देव की पूजा करना बहुत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन धन्वंतरि देव और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में कभी धन- धान्य की कमी नहीं होती। साथ ही इस दिन कुबेर देव की पूजा करना भी शुम होता है। हिंदू विचारधारा के अनुसार, धनतेरस को खरीदारी के लिए साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है। जानें इस साल किस दिन मनाया जाएगा यह त्योहार और क्या है खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त।

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा करने से वह प्रसन्न हो जाती हैं।

धनतेरस पर शॉपिंग (खरीदारी) का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shopping Muhurat)

धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस के दिन बर्तन, सोना-चांदी, गहने और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है। इस दिन मिट्टी के दीये खरीदना भी बहुत शुभ माना गया है। इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त:

 Download धनतेरस और दीपावली पूजन विधि pdf

किस दिन मनाई जाएगी धनतेरस (Dhanteras 2021 date and time)

धनतेरस तिथि: 02 नवंबर 2021, मंगलवार


अभिजीत मुहूर्त- 11:42 AM से 12:26 AM


गोधूलि मुहूर्त - 05:05 से 05:29 शाम तक


प्रदोष काल: शाम 05:35 से 08:11 तक


वृषभ काल: शाम 06:18 से शाम 08:14 तक


निशिता मुहूर्त - रात 11:16 से 12:07 बजे तक

 

Dhanteras 2021 Puja time Muhurat, धनतेरस 2021

पूजन शुभ मुहूर्त: शाम 06:18 से 08:11 तक

कोई टिप्पणी नहीं:

Chaitra Navratri 2025 Date: 8 Days Instead of 9 Days, Know the Dates, Kalash Sthapana Muhurat, and Calendar

Chaitra Navratri 2025 Kab Hai: चैत्र नवरात्रि 2025 तारीख, कलश स्थापना मुहूर्त और कैलेंडर Chaitra Navratri 2025 Date : इस साल चैत्र नवरात्रि...